केंद्रीय कर्मशाला सेफ्टी कमेटी की बैठक
अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने समेत कई मुद्दे उठाये गये
बरकाकाना : केंद्रीय कर्मशाला सेफ्टी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. इसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक मिथलेश कुमार श्रीवास्तव ने की. संचालन सेफ्टी अधिकारी अजय कुमार ने किया. बैठक में कर्मशाला के कर्मियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने व्याप्त समस्याओं को रखा. यूनियन प्रतिनिधियों ने सिविल कार्यों में पारदर्शिता लाने व गुणवत्ता जांच के बाद ही भुगतान करने का मामला उठाया.
इसके अलावा कर्मशाला के अंदर ओपेन स्क्रैप यार्ड में उगे झाड़ियों के कारण लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए झाड़ियों की सफाई कराने, टेंडर की सूचना देने, आवंटित कार्य आदेश की कॉपी उपलब्ध कराने, कर्मशाला के सभी शॉप में वायरिंग व लाइट की सुविधा बहाल करने, आवासीय परिसर में गारवेज की सफाई कराने, मजदूरों को सेफ्टी बेल्ट देने, मशीन शॉप की नाली को साफ कराने, सिविल कार्यालय को पीएनबी बैंक के नीचे स्थानांतरित करने की बात रखी. क्षेत्रीय चिकित्सालय पर चर्चा करते हुए यहां एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने की भी मांग की गयी. महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने महिला चिकित्सक की मांग से संबंधित रिपोर्ट विभागाध्यक्ष के पास भेजने की बात कही.
शेष मुद्दों पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. बैठक में एसओपी केके सिंह, एसओसी हाजी एसके मंसूर, आर के दराद, केके सिंह, क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार, टीके मैथी, एसएस प्रसाद, संजय सिंह, आलोक सिंह, राजेश्वर सिंह, राकेश प्रसाद, सुरेंद्र लोहार, धर्मेंद्र कुमार, एके वर्मा, भरत मंडल, योगेंद्र सिंह, विजय प्रकाश ओझा, अनिल सिंह, बैजनाथ शर्मा, रमेश सिंह, अफजल इब्राहिम, एपी दुबे, नवीनचंद्र विश्वास, महेंद्र राणा, रतन कुमार, महाकांत मिश्रा आदि उपस्थित थे.
