माओवादी बंदी से उत्पादन पर असर

उरीमारी : माओवादियों के बंद का बरका-सयाल कोयलांचल के कोयला डिस्पैच पर व्यापक असर पड़ा है. बंद के पहले दिन सोमवार को उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना, उरीमारी भूमिगत, सयाल भूमिगत से कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से ठप पड़ा रहा. उरीमारी परियोजना के सौंदा स्थित बी साइडिंग में कोयले का डिस्पैच पूरी तरह […]

उरीमारी : माओवादियों के बंद का बरका-सयाल कोयलांचल के कोयला डिस्पैच पर व्यापक असर पड़ा है. बंद के पहले दिन सोमवार को उरीमारी, बिरसा, न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना, उरीमारी भूमिगत, सयाल भूमिगत से कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से ठप पड़ा रहा. उरीमारी परियोजना के सौंदा स्थित बी साइडिंग में कोयले का डिस्पैच पूरी तरह से ठप रहा. इसके कारण रेलवे रैक खड़ा रहा. बरका-सयाल क्षेत्र में प्रतिदिन सात-आठ हजार टन कोयले का डिस्पैच डंपरों के माध्यम से सौंदा बी साइडिंग पर किया जाता है.
बंद के कारण सभी डंपरों की आवाजाही बाधित रही. न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में कामकाज पूरी तरह से बाधित रहा. हालांकि डिपार्टमेंटल बिरसा परियोजना व उरीमारी परियोजना में कोयले का उत्पादन आम दिनों की तरह हुआ. जबकि उरीमारी भूमिगत में कोयला उत्पादन कर सीसीएल के डंपर से वहीं पर इकट्ठा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >