चैनपुर : उग्रवादियों ने एनआर साइडिंग का काम ठप कराया

गुरुवार देर रात पहुंचे थे हथियारबंद उग्रवादी चैनपुर (रामगढ़) : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दस्ते ने गुरुवार की रात रामगढ़ के कुजू िस्थत एनआर साइडिंग में धावा बोल कर डंपर चालकों तथा सीसीएलकर्मियों की पिटाई की और काम बंद करा दिया. दस्ते के लोगों ने पोस्टर चिपका कर धमकी दी है कि प्रबंधन से […]

गुरुवार देर रात पहुंचे थे हथियारबंद उग्रवादी
चैनपुर (रामगढ़) : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के दस्ते ने गुरुवार की रात रामगढ़ के कुजू िस्थत एनआर साइडिंग में धावा बोल कर डंपर चालकों तथा सीसीएलकर्मियों की पिटाई की और काम बंद करा दिया. दस्ते के लोगों ने पोस्टर चिपका कर धमकी दी है कि प्रबंधन से जब तक बात नहीं होती है, तब तक कोयला संप्रेषण कार्य बंद रहेगा. घटना से साइडिंग में दहशत का माहौल है.
हालांकि शुक्रवार की सुबह में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी जेवाई कामड़े घटनास्थल पहुंच कर संप्रेषण कार्य को चालू कराया. बताया जाता है कि टीएसपीसी के हथियार से लैस करीब 15-20 उग्रवादियों ने गुरुवार की रात करीब 1.15 बजे साइडिंग में धावा बोला. उग्रवादी पहले साइडिंग के चेकपोस्ट गये.
यहां तैनात सीसीएल के सुरक्षाकर्मी कैलाश यादव, सुधन मरांडी को अपने कब्जे में लिया. उग्रवादियों ने उनके साथ मारपीट भी की और कैलाश यादव का मोबाइल फोन छीन लिया. यहां से उग्रवादी चालान रिसिवर रूम पहुंचे और कर्मचारी मिथिलेश कुमार पांडेय व राजू मुंडा की पिटाई की और काम बंद को करा दिया. उग्रवादियों ने प्रबंधन के लोगों को टीएसपीसी के दस्ते से संपर्क करने का निर्देश दिया. जाते-जाते उग्रवादियों ने सीसीएलकर्मियों को कमरे में बंद दिया.
इस दौरान साइडिंग में कोयला गिराने पहुंचे दो तीन डंपरों के चालकों के साथ भी दस्ते के लोगों ने मारपीट की. वहीं दस्ते द्वारा चेकपोस्ट की दीवार पर पोस्टर चिपकाये. घटना के बाद से साइडिंग में कार्यरत लोग डरे-सहमे हैं. मामले को लेकर सारूबेडा परियोजना पदाधिकारी एसके परासर ने बताया कि घटना को लेकर सुरक्षाकर्मियों को घाटो ओपी में आवेदन देने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >