लड़की ने न्याय की गुहार लगायी

लड़की ने न्याय की गुहार लगायी पतरातू. पीटीपीएस कॉलोनी की एक युवती ने मीडिया वालों से अपनी दुखभरी कहानी बतायी. 16 वर्षीय लड़की ने कहा कि वह बिन ब्याही मां बन चुकी है. बीते 17 नवंबर को उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. लड़की ने कहा कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसका […]

लड़की ने न्याय की गुहार लगायी पतरातू. पीटीपीएस कॉलोनी की एक युवती ने मीडिया वालों से अपनी दुखभरी कहानी बतायी. 16 वर्षीय लड़की ने कहा कि वह बिन ब्याही मां बन चुकी है. बीते 17 नवंबर को उसने एक बच्ची को जन्म दिया है. लड़की ने कहा कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसका संबंध बीते चार साल से था. लड़के के पिता सीआइएसएफ में कार्य करते थे. सेवानिवृत्ति के बाद उनका निधन हो चुका है. यहां वह अपनी मां व भाई के साथ रहता है. शादी का झांसा देकर अक्सर वह लड़का उसके साथ यौन संबंध बनाता था. इस बीच वह गर्भवती हो गयी व 17 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया. अब युवक लड़की को रखने को तैयार नहीं है. उसका कहना है कि नौकरी होगी, तब वह उसे अपने साथ रखेगा. इस दौरान मुखिया समेत जन प्रतिनिधियों ने भी युवक को कहा कि लड़की को अपना ले. युवती ने पुलिस-प्रशासन व लोगों से न्याय की गुहार लगायी गयी है. लड़की की मां मजदूरी करती है. जबकि पिता कुछ नहीं करता. वह लड़की व बच्ची का भरण-पोषण करने में असमर्थ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >