लीड ) फ्लैग-अग्रसेन स्कूल का स्थापना दिवस मना

लीड ) फ्लैग-अग्रसेन स्कूल का स्थापना दिवस मना हेडिंग-बच्चों को संपूर्ण शिक्षा दें 30बीएचयू-1-उदघाटन करते अतिथि, 2-लगाया गया आइस्क्रीम का स्टॉल, 3-बाल मेले में उमड़ी भीड़.बाल मेले का आयोजन, स्टॉल पर व्यंजनों का उठाया लुत्फ भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल पटेल नगर भुरकुंडा का 16 वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. समारोह का […]

लीड ) फ्लैग-अग्रसेन स्कूल का स्थापना दिवस मना हेडिंग-बच्चों को संपूर्ण शिक्षा दें 30बीएचयू-1-उदघाटन करते अतिथि, 2-लगाया गया आइस्क्रीम का स्टॉल, 3-बाल मेले में उमड़ी भीड़.बाल मेले का आयोजन, स्टॉल पर व्यंजनों का उठाया लुत्फ भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल पटेल नगर भुरकुंडा का 16 वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. समारोह का उदघाटन सदानंद प्रसाद, सचिव प्रवीण राजगढ़िया, विनय इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य संजय सिंह, प्राचार्य डॉ संजय सिन्हा, सुनीता राजगढ़िया समेत अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल प्रांगण में बाल मेले का भी आयोजन हुआ. मेले में 35 प्रकार के व्यंजनों समेत मनोरंजन की गतिविधियों से जुड़े स्टॉल लगाये गये थे. इसका बच्चों व अभिभावकों ने भरपूर लुत्फ उठाया. मुख्य अतिथि सदानंद प्रसाद ने कहा कि स्कूल में ही बच्चों का भविष्य गढ़ा जाता है. इस विद्या के मंदिर को ऊंचाई तक पहुंचाने में सभी का योगदान रहा है. सचिव प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि स्थापना के वक्त स्कूल महज दो कमरे में सिमटा था. लेकिन स्कूल प्रबंधन की दूरदर्शी सोच व क्षेत्र के लोगों के सहयोग के कारण आज हमारा विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अलग स्थान पर कायम है. प्राचार्य डॉ सिन्हा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को संपूर्ण शिक्षा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन कटिबद्ध है. हम अपने इस प्रयास को सदैव जारी रखेंगे. पढ़ाई को डिजिटल तकनीक से भी जोड़ा जा चुका है. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. 35 स्टॉल लगाये गये थे.बाल मेले में 35 स्टॉल लगाये गये थे. इसमें बिहारी तड़का, लिट्टी-चोखा, जलेबी, पावभाजी, आइसक्रीम, पेस्टी, गोलगप्पा, छोला, झालमुरी, खीर, छोला-भठूरा आदि व्यंजनों के अलावा मनोरंजन से जुड़े स्टॉल लगाये गये थे. आयोजन की सफलता में रेशमी तिवारी, श्रीपर्णा गुप्ता, अरविंद दुबे, अमृता सिंह, नीरज तिवारी, लिलेश्वर पांडेय, विजय पुरु, विजय शर्मा, असगर अली, गुलशाद अहमद, सरिता सिंह, रिंकू सिन्हा, विनीता सिंह, शेखर कुमार, दीपिका तिवारी, विजय तिवारी, प्रदीप गुप्ता, नाजिया तौहिद, रागिनी सिंह, सौरभ कुमार, एमएल दास, रजनी कौर, सोहैल अहमद, एसएन शाह, विकास मंडल आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >