कोडरमा के छोटकी मुर्राम में 63 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज महतो बोले- लोगों की समस्या दूर करना प्राथमिकता

रामगढ़ के छोटकी मुर्राम मुंडा टोली में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो गया है. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने विधिवत 63 KVA ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया.

रामगढ़. : रामगढ़ नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने शहर के छोटकी मुर्राम मुंडा टोली में शुक्रवार को उदघाटन किया. महतो ने विधिवत 63 केवीए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उदघाटन किया. मौके पर महतो ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति में उत्पन्न हो रही समस्या दूर हुयी है.

कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान और बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. कहा की आपको यदि कोई भी समस्या है तो मुझे जानकारी दें मैं सम्बन्धित विभाग से संपर्क कर आपकी समस्या को दूर करने प्रयास होगा.

मौके पर इन लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर नरेश महतो, संजय महतो, घनश्याम करमाली, अर्जुन करमाली, रितेश करमाली, कुंदन करमाली, सेवधर करमाली, मन्नू मिस्त्री, अनिल करमाली, सुजीत करमाली, रूबी देवी, सावित्री देवी, लक्ष्मी देवी, सोनू देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित थी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आई संस्था, 150 बच्चों को ड्रेस, जूते और शिक्षण सामग्री बांटी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >