फरजी वोटर आइडी बनाते युवक धराया

फरजी वोटर आइडी बनाते युवक धरायासमाचार का फोटो फाइल एकपीटीआर में लोगों को समझाते बीडीओ, दो पीटीआर में पूछताछ करते सीओ, तीन पीटीआर में पकड़ा गया युवक, चारपीटीआर में जब्त वाहन पतरातू. पतरातू की कटिया पंचमंदिर पंचायत में सामुदायिक भवन के सामने एक कार में फरजी वोटर आइडी बनाते स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ […]

फरजी वोटर आइडी बनाते युवक धरायासमाचार का फोटो फाइल एकपीटीआर में लोगों को समझाते बीडीओ, दो पीटीआर में पूछताछ करते सीओ, तीन पीटीआर में पकड़ा गया युवक, चारपीटीआर में जब्त वाहन पतरातू. पतरातू की कटिया पंचमंदिर पंचायत में सामुदायिक भवन के सामने एक कार में फरजी वोटर आइडी बनाते स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया. यह घटना शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे की है. युवक की पहचान भुरकुंडा निवासी रमेश प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है. वह सामुदायिक भवन के सामने पहुंच कर एक सौ रुपये में लोगों का फरजी वोटर आइडी बना रहा था. लोगों को शक होने पर इस बात की सूचना प्रशासन को दी और उसे भी पकड़ लिया. इस सूचना पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल और पतरातू सर्किल के इंस्पेक्टर दिनेश पासवान तत्काल वहां पहुंच गये और उस युवक को हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया की कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >