लीड) गरीबों के मसीहा थे सोना सोबरन : हेमंत शहीद सोना-सोबरन का शहादत दिवस मना फोटो फाइल : 27 चितरपुर एफ, जी, एच- पुष्पांजलि देते अतिथि, सभा में बैठे एवं कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेनगोला/सोनडीमरा. गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ में शुकवार को शहीद सोना सोबरन का शहादत दिवस मनाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद सोना सोबरन को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि शहीद सोबरन सोरेन ने गरीबों के लिए संघर्ष किया. उन्होंने महाजनी प्रथा काे समाप्त किया था. कार्यक्रम में लालू सोरेन, झामुमो नेता अनमोल सिंह, विनोद किस्कू, असगर अली, महेंद्र सिंह मुंडा, किशन राम अकेला, जगत महतो, जीतलाल टुडू, आलम अंसारी, कपिल महतो, रामदेव महतो, हरिचरण सिंह मुंडा, रामरतन करमाली, बरतू करमाली, सागर रजवार, सोनाराम मांझी, अमरलाल महतो, दिगंबर महतो, लतीफ अंसारी, ओमप्रकाश गुप्ता आदि शामिल थे. उधर, हेमंत सोरेन कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के बाद अपने पैतृक आवास नेमरा नहीं गये. वे लुकैयाटांड़ से ही रांची के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए. दाल के बाद चावल भी होगा थाली से गायब : हेमंत हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीब विरोधी है. महंगाई चरम पर है. दाल के बाद अब चावल भी थाली से दूर होगा. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को अकाल क्षेत्र घोषित कर किसानों को मुआवजा दे. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री बीमा योजना व मुद्रा योजना व्यापारियों के लिए चला रही है. जबकि राज्य में पत्रकार बीमा योजना को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी में गड़बड़ी की जांच की मांग की जा रही है. लेकिन इस पर सरकार चुप्पी साधी हुई है. आंदोलनकारियों को सरकार दरकिनार कर रही है. इन मुद्दों को लेकर झामुमो सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरेगा. उन्होंने कहा कि लोहरदगा में झामुमो अपना उम्मीदवार नहीं देगा.
लीड) गरीबों के मसीहा थे सोना सोबरन : हेमंत
लीड) गरीबों के मसीहा थे सोना सोबरन : हेमंत शहीद सोना-सोबरन का शहादत दिवस मना फोटो फाइल : 27 चितरपुर एफ, जी, एच- पुष्पांजलि देते अतिथि, सभा में बैठे एवं कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व सीएम हेमंत सोरेनगोला/सोनडीमरा. गोला प्रखंड के बरलंगा स्थित लुकैयाटांड़ में शुकवार को शहीद सोना सोबरन का शहादत दिवस मनाया गया. पूर्व […]
