कुआं में डूबने से महिला की मौत

कुआं में डूबने से महिला की मौत सोनडीमरा. गोला थाना क्षेत्र के बरियातू गांव में शुक्रवार को कुआं में डूबने से महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि आदिल इनामी की पत्नी कुआं में पानी भरने के लिए गयी थी. इस दाैरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गयी. इसमें वह घायल […]

कुआं में डूबने से महिला की मौत सोनडीमरा. गोला थाना क्षेत्र के बरियातू गांव में शुक्रवार को कुआं में डूबने से महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि आदिल इनामी की पत्नी कुआं में पानी भरने के लिए गयी थी. इस दाैरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गयी. इसमें वह घायल हो गयी. घायलावस्था में गोला के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया. यहां इलाज के दाैरान मौत हो गयी. उधर, गोला प्रखंड क्षेत्र के रकुआ निवासी भुनवा तुरी (50 वर्ष) का निधन हो गया. बताया जाता है कि वे अत्यंत गरीब परिवार से थे. पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे. राशि के अभाव में वे अपना इलाज नहीं करा पाये. शुक्रवार को अहले सुबह उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >