ओके...आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

अोके…आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई 25बीएचयू-19-जायजा लेने पहुंचे सीओ व अन्य.भुरकुंडा में प्रशासन ने लिया चुनावी माहौल का जायजा शराब दुकानदार व प्रचार वाहनों को दी हिदायत.भुरकुंडा. पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को भुरकुंडा क्षेत्र में पतरातू सीओ रितेश जायसवाल ने दल-बल के साथ चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया. सीओ ने क्षेत्र […]

अोके…आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई 25बीएचयू-19-जायजा लेने पहुंचे सीओ व अन्य.भुरकुंडा में प्रशासन ने लिया चुनावी माहौल का जायजा शराब दुकानदार व प्रचार वाहनों को दी हिदायत.भुरकुंडा. पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को भुरकुंडा क्षेत्र में पतरातू सीओ रितेश जायसवाल ने दल-बल के साथ चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया. सीओ ने क्षेत्र के शराब दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी. कहा कि स्टॉक से अधिक भंडारण नहीं करें. सीओ ने प्रचार वाहनों की भी जांच की. आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे प्रचार वाहनों से साउंड बॉक्स को भी उतरवाया. सीओ ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर थाना प्रभारी अतिन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >