कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में पूजा सुख-समृद्धि की कामना की गयी फोटो फाइल : 25 चितरपुर बी रजरप्पा मंदिर में कतारबद्ध श्रद्धालु रजरप्पा.कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बुधवार को हजारों लोगों ने रजरप्पा मंदिर में पूजा की. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर लोगों ने डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. उधर पंचवटी आश्रम में भंडारा का आयोजन किया गया. विशेष तिथि को लेकर मंदिर में चहल-पहल बनी रही. पूर्णिमा को लेकर कई वीआइपी ने भी रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना कराने में अजय पंडा, सुभाशीष पंडा, असीम पंडा, चामू पंडा, पोपेश पंडा, सुजीत पंडा, बिट्टू पंडा, नवीन पंडा, अरुप पंडा, सेठी पंडा, सुबोध पंडा, नवीन पंडा, उत्तम पंडा आदि लोगों का योगदान रहा. उधर, कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गिरी बाबा के लुगू आश्रम में हरिनाम यज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान रामशरण गिरी ने पूजा करायी.महिलाओं ने घाटों में की पूजादुलमी.कार्तिक पूर्णिमा को लेकर दुलमी के कई मंदिरों में पूजा – अर्चना की गयी. नदी व तालाबों में डुबकी लगा कर महिलाओं ने पूजा – अर्चना की. पूजा – अर्चना के बाद महिलाओं ने प्रसाद का वितरण भी किया.
कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में पूजा
कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में पूजा सुख-समृद्धि की कामना की गयी फोटो फाइल : 25 चितरपुर बी रजरप्पा मंदिर में कतारबद्ध श्रद्धालु रजरप्पा.कार्तिक पूर्णिमा को लेकर बुधवार को हजारों लोगों ने रजरप्पा मंदिर में पूजा की. कार्तिक पूर्णिमा को लेकर दामोदर-भैरवी संगम स्थल पर लोगों ने डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. उधर पंचवटी आश्रम में […]
