रीता चाको के बच्चों की प्रदर्शनी को सभी ने सराहा

रीता चाको के बच्चों की प्रदर्शनी को सभी ने सराहा फोटो फाइल 22आर-आई-मॉडल के बारे में बताता नन्हा छात्र.रामगढ़. रीता चाको फाउंडेशन के लिटिल ऐंजल व लिटिल हर्ट स्कूल के बच्चों ने शनिवार को कला, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व हस्तकला की प्रदर्शनी की. मौके पर मुख्य रूप से एलआरडीसी लियाकत अली, एसपी रामगढ़ की पत्नी […]

रीता चाको के बच्चों की प्रदर्शनी को सभी ने सराहा फोटो फाइल 22आर-आई-मॉडल के बारे में बताता नन्हा छात्र.रामगढ़. रीता चाको फाउंडेशन के लिटिल ऐंजल व लिटिल हर्ट स्कूल के बच्चों ने शनिवार को कला, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व हस्तकला की प्रदर्शनी की. मौके पर मुख्य रूप से एलआरडीसी लियाकत अली, एसपी रामगढ़ की पत्नी विध्नेश्वरी तमिलवाणन मौजूद थी. प्रदर्शनी का विधिवत उदघाटन एलआरडीसी अली ने दीप जलाकर किया. मौके पर कहा कि बच्चों की प्रदर्शनी का आकर्षक है. इन प्रदर्शनी को देखकर बच्चों की प्रतिभा का पता चलता है. ये बच्चे काफी होनहार हैं. विध्नेश्वरी तमिल वाणन ने बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का संचालन संस्था की संस्थापक रीता चाको ने किया. मौके पर एडीएमओ बिनोद मिश्र, डॉ रेणु पाठक सहित स्कूल की शिक्षिका व बच्चे मौजूद थे. इस प्रदर्शनी में दोनों स्कूल के 62 बच्चों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनी को सभी ने सराहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >