बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम155 मतदान केंद्र बनाये गये हैं 21 गिद्दी 4-जिला के लॉ एंड ऑर्डर प्रभारी बूथों का जायजा लेते गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और तीन बजे तक चलेगा. चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी […]

बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम155 मतदान केंद्र बनाये गये हैं 21 गिद्दी 4-जिला के लॉ एंड ऑर्डर प्रभारी बूथों का जायजा लेते गिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 22 नवंबर को है. मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और तीन बजे तक चलेगा. चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 10 कलस्टर, 119 भवनों में 155 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 32 अति संवेदनशील और 123 संवेदनशील हैं. कोई भी मतदान केंद्र सामान्य नहीं है. कलस्टर व मतदान केंद्रों का जायजा लेने शनिवार को डीआरडीए के निदेशक व जिला के लॉ एंड अॉर्डर प्रभारी बीके सिंह गिद्दी पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जायेगी. उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों में जैप, जगुआर व आरएएफ के जवान तैनात किये जायेंगे. डाड़ी प्रखंड में मुखिया के 88, 97 वार्ड में वार्ड सदस्य के 245, डाड़ी भाग एक व दो में जिप के 29 तथा पंचायत समिति सदस्य के 60 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. प्रखंड में 49 हजार 316 मतदाता हैं. जिसमें 26645 पुरुष व 22671 महिला मतदाता हैं. प्रखंड के 14 पंचायतों में सबसे अधिक मतदाता गिद्दी ख पंचायत में 4641 तथा गिद्दी ग पंचायत में सबसे कम 1760 मतदाता हैं. प्रखंड के होन्हेमोढ़ा, मिश्राइनमोढ़ा आदि पंचायत के 32 केंद्र अतिसंवेदनशील हैं. यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >