लीड... खेलकूद से चरत्रि नर्मिाण होता है: जयंत सन्हिा

लीड… खेलकूद से चरित्र निर्माण होता है: जयंत सिन्हा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू21 कुजू एच: मंचाशीन अतिथि, 21 कुजू आई: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कुजू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुंदरिया में शनिवार को तीन दिवसीय 28वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सह […]

लीड… खेलकूद से चरित्र निर्माण होता है: जयंत सिन्हा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू21 कुजू एच: मंचाशीन अतिथि, 21 कुजू आई: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कुजू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुंदरिया में शनिवार को तीन दिवसीय 28वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा व विशिष्ट अतिथि सीसीएल कुजू क्षेत्र महाप्रबंधक एके चौबे थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया. मौके पर सांसद श्री सिन्हा ने कहा कि खेलकूद से चरित्र का निर्माण होता है. खेलकूद व शिक्षा से हमें श्रद्धा व सेवाभाव से काम करने तथा एक दूसरे के प्रति सम्मान करने की सिख मिलती है. कहा कि खेलकूद से हमारा पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने बच्चों को बेहतर खेल प्रदर्शन करने की सलाह दी. इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह द्वारा बुके देकर किया गया. इसके बाद में स्कूली बच्चों द्वारा मार्च पास्ट व कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. विद्यालय के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने विद्यालय की जीवनी पर प्रकाश डाला. वहीं महाप्रबंधक श्री चौबे ने आशीर्वचन दिया. मौके पर विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री शशिकांत द्विवेदी, क्षेत्र संचालक सिद्धनाथ सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव मुकेश नंदन सहित भारी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >