26 को बंटेगी चुनाव सामग्री

26 को बंटेगी चुनाव सामग्री पतरातू. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप ने एसएस उवि स्थित कलस्टर का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के बीच 26 नवंबर से चुनाव सामग्री का वितरण एसएस उवि में किया जायेगा. 27 नवंबर को सामग्री के साथ मतदान कर्मी को अन्य कलस्टर प्वाइंट पर भेजा जायेगा. […]

26 को बंटेगी चुनाव सामग्री पतरातू. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप ने एसएस उवि स्थित कलस्टर का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के बीच 26 नवंबर से चुनाव सामग्री का वितरण एसएस उवि में किया जायेगा. 27 नवंबर को सामग्री के साथ मतदान कर्मी को अन्य कलस्टर प्वाइंट पर भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रखंड में 33 कलस्टर प्वाइंट बनाये गये हैं. प्रखंड में 430 बूथों पर 1720 मतदान कर्मी लगाये जायेंगे. एक बूथ पर चार मतदान कर्मी लगाये जायेंगे. जिसमें एक पीठासीन पदाधिकारी व तीन मतदान पदाधिकारी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >