मतदानकर्मियों ने कम मानदेय का किया विरोध

मतदानकर्मियों ने कम मानदेय का किया विरोधहजारीबाग में अधिक मानदेय देने का लगाया आरोप आश्वासन के बाद समझे पदाधिकारीफोटो फाइल 20आर-ई-कम मानदेय देने के आरोप में हंगामा करते मतदान कर्मी.रामगढ़. रामगढ़ जिला के तीन प्रखंड दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 22 नवंबर को हो रहा है. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी […]

मतदानकर्मियों ने कम मानदेय का किया विरोधहजारीबाग में अधिक मानदेय देने का लगाया आरोप आश्वासन के बाद समझे पदाधिकारीफोटो फाइल 20आर-ई-कम मानदेय देने के आरोप में हंगामा करते मतदान कर्मी.रामगढ़. रामगढ़ जिला के तीन प्रखंड दुलमी, चितरपुर व गोला प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 22 नवंबर को हो रहा है. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. शुक्रवार को मतदान कार्य में जानेवाले पीठासीन सहित प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारियों को रामगढ़ महाविद्यालय में मानदेय दिया गया. मतदान पदाधिकारियों को 1200-1500 रुपये दिये गये, तो उनलोगों ने इसका विरोध किया. पदाधिकारियों का कहना था कि हजारीबाग जिला में पदाधिकारियों को 2500 से 3000 हजार रुपये दिये जा रहे हैं. रामगढ़ जिला में कम मानदेय क्यों दिया जा रहा है. मतदान पदाधिकारियों के मानदेय लेने से इनकार करने की जानकारी उपायुक्त ए दोड्डे को दी गयी. जानकारी मिलते ही उपायुक्त ए दोड्डे रामगढ़ महाविद्यालय परिसर पहुंचे. उन्होंने सभी मतदान पदाधिकारियों को आश्वास्त किया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आधार पर ही मानदेय दिया जा रहा है. अगर हजारीबाग जिला में यहां से अधिक मानदेय दिया जा रहा है, तो इसकी जानकारी ली जायेगी. अगर हजारीबाग में मतदान पदाधिकारियों को अधिक मानदेय दिया गया है, तो यहां कम मानदेय नहीं दिया जायेगा. उपायुक्त के आश्वासन के बाद मतदान पदाधिकारियों के मानदेय का मामला शांत हुआ. मौके पर डीडीसी किशोर कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मोनिका टुटी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >