मजदूर नेता का निधन, शोक

मजदूर नेता का निधन, शोक घाटोटांड़.कोल फिल्ड मजदूर यूनियन (एचएमएस) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तृपित नारायण सिंह (83 वर्ष) का निधन 16 नवंबर की रात नालंदा में हो गया. जानकारी के मुताबिक, 15 नवबंर को मजदूर नेता तृपित नारायण सिंह तापिन से अपने परिवार के साथ अपने पैतृक […]

मजदूर नेता का निधन, शोक घाटोटांड़.कोल फिल्ड मजदूर यूनियन (एचएमएस) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तृपित नारायण सिंह (83 वर्ष) का निधन 16 नवंबर की रात नालंदा में हो गया. जानकारी के मुताबिक, 15 नवबंर को मजदूर नेता तृपित नारायण सिंह तापिन से अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गिरियक (नालंदा) छठ करने गये थे. खरना के दिन रात आठ बजे अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया. इलाज के लिए बिहार शरीफ ले जाया गया. परंतु उन्हें बचाया न जा सका. हृदय गति रुकने के कारण उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के मजदूरों के बीच मातम छा गया. शोक प्रकट करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय सचिव खुशी लाल महतो ने कहा कि तृपित नारायण सिंह कोयलांचल में 1964 में आये थे यहां रह कर उन्होंने मजदूर के लिए कई उलेखनीय संघर्ष व आंदोलन किये. उनके निधन पर सुरेंद्र शर्मा, अजय कुमार, चंद्रिका प्रसाद महतो , लखन , ओम कार नाथ सिंह, योगेंद्र कुमार , महेंद्र कुमार, यदुनंदन केवट, संजय गंझू, गणेश मेहता, उदित कुमार, गंगा राम मिस्त्री आदि ने शोक व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >