दुलमी में बदलाव की लहर : ब्रह्मदेव

दुलमी में बदलाव की लहर : ब्रह्मदेव फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी मतदाताओं के जन संपर्क करते ब्रह्मदेव दुलमी. दुलमी प्रखंड की जनता इस बार बदलाव चाह रही है. उक्त बातें दुलमी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दाैरान कही. उन्होंने कहा कि आपके बीच झूठा वादा नहीं, […]

दुलमी में बदलाव की लहर : ब्रह्मदेव फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी मतदाताओं के जन संपर्क करते ब्रह्मदेव दुलमी. दुलमी प्रखंड की जनता इस बार बदलाव चाह रही है. उक्त बातें दुलमी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दाैरान कही. उन्होंने कहा कि आपके बीच झूठा वादा नहीं, जीतने पर पूरा कर दिखायेंगे. दुलमी को मॉडल प्रखंड बनाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा आदि सुविधाएं सरकार से दिलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इचातु, सीरु, बगरई, पोटमदगा, प्रियातु, सिकनी, सोसो, दुलमी सहित कई गांवों में लोगों से मिल कर ब्लैक बोर्ड छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की. जिप प्रत्याशी के समर्थन में महिला समूहों के सदस्यों द्वारा क्षेत्र में प्रचार – प्रसार किया जा रहा है. मौके पर मुखिया प्रत्याशी राजकिशोर महतो, राहुल महतो, दिलीप महतो, रीझू महतो, संजीव कुमार, नौशाद आलम, गजेंद्र चौधरी, दिवाकर कुमार, सरस्वती देवी, मीना देवी, सुलेखा देवी, मंजु देवी, ब्रजनंदन महतो, आर देवी, संध्या देवी, कलावती देवी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >