व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिये अर्घ्यफोटो फाइल :18 चितरपुर आई, जे – भगवान सूर्य की आराधना करते छठव्रती गोला.गोला में हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. छठव्रतियों ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों के अलावा बरियातू, कामता, साड़म, सुतरी, हुप्पू, बंदा, खोखा, लीपिया, मगनपुर, सोसो, पूरबडीह, सोनडीमरा, बरियातू, साड़म, डभातू, कुम्हरदगा, गंधोनिया आदि तालाबों व नदियों में अस्ताचलगामी व उदीयमान देव भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की. इस दौरान छठ घाटों पर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं जगह-जगह तोरण द्वार लगाये गये थे. छठ घाटों में मेला भी लगा था. शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल के जवान जगह-जगह तैनात थे. स्वयंसेवी संस्थाओं के तत्वावधान में फल एवं दूध का वितरण किया गया. दुलमी में आस्था के साथ मनाया गया महापर्व छठदुलमी.दुलमी में भक्ति भाव के साथ छठ महापर्व मनाया गया. इस दौरान छठव्रतियों ने प्रखंड के कुल्ही, दुलमी, पोटमदगा, सिकनी, होन्हे, सीरु, बयांग, उसरा, जमीरा, सीरू सहित कई गांवों के तालाबों व नदियों के छठ घाटों पर अर्घ्य दिये. इस दौरान जिप प्रत्याशी ब्रह्मदेव महतो, राजेंद्र महतो राजू व राजीव जायसवाल ने विभिन्न छठ घाटों पर पूजा -अर्चना की और लोगों को छठ की बधाई दी.
व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिये अर्घ्य
व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिये अर्घ्यफोटो फाइल :18 चितरपुर आई, जे – भगवान सूर्य की आराधना करते छठव्रती गोला.गोला में हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. छठव्रतियों ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों के अलावा बरियातू, कामता, साड़म, सुतरी, हुप्पू, बंदा, खोखा, लीपिया, मगनपुर, सोसो, पूरबडीह, सोनडीमरा, बरियातू, साड़म, डभातू, कुम्हरदगा, गंधोनिया […]
