पच्चू व तारा ने जनसंपर्क चलाया

पच्चू व तारा ने जनसंपर्क चलायागिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार पच्चू व पंसस तारा चौधरी ने बुधवार को पंचायत के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों से उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में वोट मांगा. मुखिया पच्चू ने कहा कि पंचायत के अधिकांश लोगों से समर्थन मिल रहा है. पंचायत काफी पिछड़ा हुआ है. […]

पच्चू व तारा ने जनसंपर्क चलायागिद्दी(हजारीबाग). हेसालौंग पंचायत के मुखिया उम्मीदवार पच्चू व पंसस तारा चौधरी ने बुधवार को पंचायत के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों से उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में वोट मांगा. मुखिया पच्चू ने कहा कि पंचायत के अधिकांश लोगों से समर्थन मिल रहा है. पंचायत काफी पिछड़ा हुआ है. पिछले पांच वर्षों में अपेक्षित विकास का कार्य नहीं हुआ है. पंचायत की जनता हमें विजयी बनायेगी, तो पंचायत को विकास की राह पर ले जायेंगे. जनसंपर्क अभियान में गोविंद राम, रघु राम, सरभू राम, मदन रविदास, महेश रविदास, बलवीर प्रजापति, दिनेश प्रसाद, रंजीत प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, संजय प्रसाद, छोटन प्रसाद, किटू राम, भिखराज राम, रितेश प्रजापति, रतन राम, भूलन, सरयू आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >