लीड) जिला मैदान में लगेंगी पटाखा दुकानेंरामगढ़. उपायुक्त ए दोड्डे ने रामगढ़ में पटाखा बिक्री को लेकर सात सूत्री दिशा-निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश के अनुसार दीपावली के मौके पर अस्थायी पटाखा दुकान के लिए लाइसेंस निर्गत करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिद्धो-कान्हू जिला मैदान में पटाखा दुकानें लगायी जायेंगी. दुकान लगाने की व्यवस्था दुकानदार स्वयं करेंगे तथा दुकान में बालू, फायर एक्सीगेशन, पानी, कंबल आदि रखेंगे, लाइसेंस आठ नवंबर से 11 नवंबर तक निर्गत किये जायेंगे. सिविल सर्जन सिद्धो-कान्हू जिला मैदान में चिकित्सकों के दल, एंबुलेंस व चिकित्सकीय उपस्कर के साथ मौजूद रहेंगे. मैदान में पानी की व्यवस्था छावनी परिषद करेगी. अग्निशमन विभाग मैदान में दमकल खड़ा रखेगा तथा एसडीओ विधि-व्यवस्था व यातायात को देखेंगे. पटाखे के भंडारण की जांच के लिए चार टीम गठित एसडीओ ने बुधवार को उपायुक्त के निर्देश पर जिले भर में पटाके के वैध व अवैध भंडारण के जांच के लिए चार टीम का गठन किया है. टीम में पुलिस पदाधिकारी, वाणिज्य कर पदाधिकारी के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों को रखा गया है.
लीड) जिला मैदान में लगेंगी पटाखा दुकानें
लीड) जिला मैदान में लगेंगी पटाखा दुकानेंरामगढ़. उपायुक्त ए दोड्डे ने रामगढ़ में पटाखा बिक्री को लेकर सात सूत्री दिशा-निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश के अनुसार दीपावली के मौके पर अस्थायी पटाखा दुकान के लिए लाइसेंस निर्गत करने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिद्धो-कान्हू जिला मैदान में पटाखा दुकानें लगायी जायेंगी. दुकान लगाने की […]
