ओके...लीड के साथ) योग दीक्षा की दी गयी जानकारी

अोके…लीड के साथ) योग दीक्षा की दी गयी जानकारीस्कूली छात्राओं ने झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया बाबा को देखने व योग को समझने का था जुनून फोटो फाइल 4आर-एच-दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 4आर-आई-बाबा रामदेव को गुलदस्ता देते मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी, 4आर-जे-उपस्थित जनसमूह, 4आर-के,एल व एम- योग कर लोगों […]

अोके…लीड के साथ) योग दीक्षा की दी गयी जानकारीस्कूली छात्राओं ने झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया बाबा को देखने व योग को समझने का था जुनून फोटो फाइल 4आर-एच-दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, 4आर-आई-बाबा रामदेव को गुलदस्ता देते मंत्री चंद्रप्रकाश चाैधरी, 4आर-जे-उपस्थित जनसमूह, 4आर-के,एल व एम- योग कर लोगों को दिखाते बाबा रामदेव.रामगढ़. योग गुरु बाबा रामदेव की योग दीक्षा के कार्यक्रम में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की भीड़ उमड़ी. लोग बाबा को नजदीक से देखने व योग को समझने का मौका छोड़ना नहीं चाहते थे. यही कारण है कि योग दीक्षा कार्यक्रम में महिला, पुरुष, युवक -युवतियां, वृद्ध ,स्कूली बच्चों की काफी उपस्थिति रही. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले कैथा उवि की स्कूली छात्राओं ने झूमर नृत्य के साथ स्वागत किया. मंच पर पहुंचने पर स्वागत कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया. स्वागत करनेवालों में संरक्षक विजय मेवाड़, अध्यक्ष रंजीत पलविंदर सिंह, सचिव ओम प्रकाश मोदी, डॉ वीके चतुर्वेदी, तिलकराज मंंगलम, बजरंगलाल खेतान, देवराज सिंह, अमित खेतान, जितेंद्र प्रसाद, कमल बगड़िया, विष्णु पोद्दार, नंदकिशोर गुप्ता, दयानंद मोदी, वत्सल पोद्दार, राजू चतुर्वेदी , अंजली कुमारी, सुमन गुप्ता, पन्नेश्वरी, शंकर अग्रवाल, जिला प्रभारी रामजीवन पांडेय आदि शामिल थे.योग के साथ लोगों को गुदगुदायाबाबा रामदेव का पहला योग दीक्षा कार्यक्रम लोगों को खूब रास आया. बाबा ने लोगों को योग की शिक्षा तो दी ही, उन्हें अपने अंदाज में गुदगुदाया भी. सस्ती दाल का सेवन करने व सबसे सस्ती सब्जी खाने की सलाह दी. कहा कि सभी दाल में एक समान प्रोटीन होता है. कार्यकर्ताओं व पुलिस ने संभाली विधि-व्यवस्था विधि-व्यवस्था की कमान स्थानीय पुलिस व पतंजलि के कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी थी. पुलिस व कार्यकर्ताओं द्वारा मैदान के बाहर व कार्यक्रम स्थल के एक सिरे पर दुपहिया वाहनों को लगाने की व्यवस्था की गयी थी. मैदान में चारों ओर पतंजलि के कार्यकर्ताओं द्वारा योग दीक्षा कार्यक्रम में आनेवाले लोगों की मदद की जा रही थी. कार्यक्रम को देखने के लिए दो बड़े एलइडी लगाये गये थे. दूर बैठे लोगों के मैदान के दोनों छोर पर छोटे-छोटे टीवी भी लगे थे. मैदान में प्रवेश करने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाये गये थे. मुख्य द्वार बाबा रामदेव व अतिथियों को प्रवेश कराया गया था. दूसरा गेट आम लोगों के लिए था. स्थायी पंडाल में बनाया गया था बाबा का आसन जिला मैदान में बनाया गया स्थायी पंडाल पर बाबा रामदेव का योग आसन बनाया गया था. योग दीक्षा कार्यक्रम में आसन के बगल में स्वागत समिति के लोग बैठे थे. कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए आस्था चैनल की सेवा दी जा रही थी. इस दौरान लोगों को योग की जानकारी दी गयी. बाबा रामदेव ने लोगों से योग को अपनाने के साथ स्वदेशी को बढ़ावा देने की भी अपील की. मौके पर उपस्थित लोग मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, अमरेंद्र गुप्ता, डॉ संजय सिंह, डॉ एके बरेलिया, डॉ अनिल कुमार सिंह, सहदेव ठाकुर, अमित सिन्हा, डॉ गुणानंद झा, रंजीत सिन्हा, डॉ सुनील कश्यप, किरण शंकर दत्त, डा रजनी गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >