मांगों के समर्थन में कर्मशाला गेट जाम

मांगों के समर्थन में कर्मशाला गेट जाम 14बीएचयू-9-गेट जाम कर नारेबाजी करते इनौस समर्थक.मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन बरकाकाना़. केंद्रीय कर्मशाला मुख्य द्वार को बुधवार दोपहर इनौस समर्थकों ने जाम कर दिया. अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. गेट जाम का नेतृत्व कर रहे अमल घोष ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन […]

मांगों के समर्थन में कर्मशाला गेट जाम 14बीएचयू-9-गेट जाम कर नारेबाजी करते इनौस समर्थक.मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन बरकाकाना़. केंद्रीय कर्मशाला मुख्य द्वार को बुधवार दोपहर इनौस समर्थकों ने जाम कर दिया. अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. गेट जाम का नेतृत्व कर रहे अमल घोष ने कहा कि स्थानीय प्रबंधन द्वारा सीएसआर मद का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है. मुख्य द्वारा पर ही कर्मशाला के एसओपी को मांग पत्र भी सौंपा गया. मांग पत्र में घुटूवा सामुदायिक भवन में चल रहे विद्यालय व भगत सिंह पुस्तकालय में किताब, बेंच-डेस्क, रंग-रोगन का काम कराने व मरम्मत कार्य कराने की मांग की गयी है. मांगों को पढ़ने के बाद एसओपी ने कहा कि इस पर सकारात्मक पहल की जायेगी. आश्वासन के बाद गेट जाम समाप्त किया गया.परेशान रहे कर्मशाला कर्मीसुबह सात-आठ बजे ड्यूटी के लिए कर्मशाला में प्रवेश करने के बाद कर्मियों को दोपहर 12 बजे लंच के लिए छुट्टी मिलती है. लेकिन गेट जाम होने के कारण वह गेट से बाहर नहीं निकल सके. कर्मशाला कर्मियों ने कहा कि सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है. मांगों को उठाने के लिए संवैधानिक तरीके का प्रयोग होना चाहिए. गेट जाम कर कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ा करना समस्या का समाधान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >