दुलमी.दुलमी प्रखंड में 43006 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने मतों का प्रयोग करेंगे. प्रखंड में महिला मतदाताओं की संख्या 20480 है. जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 22526 है. यहां कुल दस पंचायतों के लिए 10 मुखिया का चयन किया जायेगा. जबकि 129 वार्ड सदस्य एवं 13 पंचायत समिति सदस्य और एक जिला परिषद सदस्य चुने जायेंगे. मतदान केंद्रों की संख्या 129 होगी. कुल कलस्टर की संख्या नौ होगी.
इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबागढ़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोसो, उत्क्रमित मय विद्यालय उसरा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चटाक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहद कंडेर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीरु, उत्क्रमित उच्च विद्यालय होन्हें, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकनी व उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुल्ही होगा. मतदान संपन्न कराने को लेकर 82 वाहनों की आवश्यकता होगी.
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. उधर, पूरे दुलमी प्रखंड में जिप उम्मीदवार के रूप में ब्रह्मदेव महतो, राजेंद्र महतो राजू, राजीव जायसवाल सहित कई लोगों के नामों की चर्चा है. पंचायती राज पदाधिकारी मोहन लाल ठाकुर ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों में मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जायेगी.
