सुशील गिरोह का अपराधी गिरफ्तार

पतरातू (रामगढ़) : बलकुदरा स्थित पीएलआर कंपनी की साइडिंग में फायरिंग व विस्फोट मामले में पुलिस ने अपराधी दिगंबर प्रजापति को तीन जिंदा बम के साथ पकड़ा है. जयनगर के कुम्हार टोला निवासी दिगंबर सुशील श्रीवास्तव गिरोह के लिए काम करता था. घटना के वक्त पीटीपीएस हेसला निवासी दीपक करमाली उर्फ नेपाली, रांची के शिव, […]

पतरातू (रामगढ़) : बलकुदरा स्थित पीएलआर कंपनी की साइडिंग में फायरिंग व विस्फोट मामले में पुलिस ने अपराधी दिगंबर प्रजापति को तीन जिंदा बम के साथ पकड़ा है.

जयनगर के कुम्हार टोला निवासी दिगंबर सुशील श्रीवास्तव गिरोह के लिए काम करता था. घटना के वक्त पीटीपीएस हेसला निवासी दीपक करमाली उर्फ नेपाली, रांची के शिव, गुरू व हीरो भी साथ थे. इन लोगों के तार टीपीसी व जेजेएमपी जैसे उग्रवादी संगठनों से भी जुड़े हैं.

टीपीसी के एरिया कमांडर सागर गंझू व जेजेएमपी के प्रभात से भी ये अपराधी संपर्क में रहे हैं. डीएसपी बिरेंद्र कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बताया कि अपराधियों का मकसद दहशत फैला कर कंपनी से लेवी वसूल करना था. पकड़े गये अपराधी ने कई अन्य मामले का भी खुलासा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >