लीड) वेतन भुगतान को लेकर ठेका मजदूर हड़ताल पर वाशरी का क्लीनिंग व मेंटेनेंस का काम ठप मजदूरों को सात माह से नहीं मिला है वेतन दुर्गा पूजा के अवसर पर भी वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं ठेका मजदूर फोटो – 13 घाटो – 2 परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ठेका मजदूर घाटोटांड़. सीसीएल केदला बसंतपुर वाशरी में काम करनेवाले ठेका मजदूरों को पिछले सात माह से वेतन नहीं मिला है. इससे नाराज ठेका मजदूर 13 अक्तूबर को सुबह आठ बजे आये, लेकिन हाजिरी बनाने के बाद वेतन भुगतान की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गये. हड़ताल पर गये ठेका मजदूरों ने परियोजना कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गये. हड़ताल पर जाने से वाशरी का संपूर्ण क्लीनिंग व मेंटेनेंस का काम ठप हो गया. मजदूरों ने बताया कि वे इस वाशरी में लंबे समय से ठेकेदारी के तहत वाशरी के क्लीनिंग व मेंटेनेंस का कार्य करते आ रहे हैं. नियमित कार्य करने के बावजूद ठेकेदारों ने उन्हें करीब सात माह से वेतन का भुगतान नहीं किया है. जबकि कई ठेकेदारों को प्रबंधन ने भुगतान कर दिया है. हड़ताल में ठेका मजदूर नरेश कुमार, बिहारी महतो, बबली महतो, धनेश्वर महतो, पंकज महतो, राकेश कुमार, दयाल महतो, प्रेम लाल, शनिचर महतो, भीम चौहान, राजकुमार सिंह, किशुन महतो, राजेश राम, उमेश महतो, युवराज गोप, त्रिनाथ गोप, विजय राम, अशोक मुंडा, मीना देवी, मुनिया देवी, नेमी देवी , सुभाषो देवी, भिखनी देवी, प्यासो देवी, मिलापो देवी, मालती देवी, खेटी देवी, गहनी देवी, जगनी देवी, लालो देवी, राधा देवी, सुनीता देवी आदि शामिल हैं. बिल का भुगतान होने पर ही मिलेगा वेतन : ठेकेदार केदला वाशरी में ठेकेदारी कर रहे कई ठेकेदारों सहित फरहरी महतो ने बताया कि यहां काम कर रहे ठेकेदारों को पिछले वित्तीय वर्ष का करीब छह सात माह का बिल लंबित है. छह सात माह का बैक लॉग हो जाने के कारण कुछ मजदूरों को लंबे समय से मजदूरी भुगतान लंबित हो गया है. इस संबंध में प्रबंधन से कई बार वार्ता हुई , परंतु फंड की कमी का हवाला देकर प्रबंधन अभी तक बैक लॉग राशि का भुगतान नहीं किया है. बिल का भुगतान होते ही मजदूरों को वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. वरीय प्रबंधन से होगी बात : प्रबंधन केदला वाशरी के परियोजना पदाधिकारी एके सिंह ने बताया कि पुराना बैक लॉग चल रहा है. इसके कारण ठेकेदारों का कुछ बिल बकाया रह गया है. हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में सितंबर माह तक का बिल भुगतान किया गया है, जो कुल बजट की 50 प्रतिशत राशि है. बैक लॉग राशि के लिए वे वरीय प्रबंधन से बात कर रहे हैं .तब तक मजदूर काम पर लौट जायें.
लीड) वेतन भुगतान को लेकर ठेका मजदूर हड़ताल पर
लीड) वेतन भुगतान को लेकर ठेका मजदूर हड़ताल पर वाशरी का क्लीनिंग व मेंटेनेंस का काम ठप मजदूरों को सात माह से नहीं मिला है वेतन दुर्गा पूजा के अवसर पर भी वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं ठेका मजदूर फोटो – 13 घाटो – 2 परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते ठेका मजदूर घाटोटांड़. […]
