पहले अच्छे इंसान बने : उर्मिला डीएवी आरा में खो-खो प्रतियोगिता फोटो फाइल संख्या 13 कुजू डी: विजेता खिलाडि़यों के साथ अतिथि कुजू. डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आरा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में डीएवी हजारीबाग प्रक्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि खिलाड़ियों को सबसे पहले अच्छे इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए. आज हमारे देश में अच्छे खिलाड़ियों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हार में ही जीत की संभावना छिपी रहती है. प्रतियोगिता में हजारीबाग प्रक्षेत्र की 12 टीम शामिल हुई. खो -खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फाइनल मैच डीएवी बरकाकाना व डीएवी रजरप्पा के बीच खेला गया. इसमें रजरप्पा की टीम विजयी रही. बालिका वर्ग में डीएवी उरीमारी व डीएवी रजरप्पा के बीच खेला गया. इसमें रजरप्पा की टीम विजेता बनी. बालक वर्ग में बेस्ट चेजर का पुरस्कार संजय कुमार, सुजीत कुमार, बेस्ट खिलाड़ी सुजीत कुमार, बालिका वर्ग में बेस्ट चेजर का पुरस्कार किरण कुमारी, बेस्ट रनर शिवानी व बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार निशा कुमारी को दिया गया. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार राय ने किया. मौके पर एचके झा, राजेंद्र प्रसाद, किरण यादव, एनपी यादव आदि मौजूद थे.
पहले अच्छे इंसान बने : उर्मिला
पहले अच्छे इंसान बने : उर्मिला डीएवी आरा में खो-खो प्रतियोगिता फोटो फाइल संख्या 13 कुजू डी: विजेता खिलाडि़यों के साथ अतिथि कुजू. डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, आरा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुआ. समापन समारोह में डीएवी हजारीबाग प्रक्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह मुख्य अतिथि के […]
