दुर्घटना में चार घायल, दो रेफर फोटो फाइल 13आर-जी व 13आर-एच-दुर्घटना के घायल.रामगढ़. फोरलेन कोठार ओवरिब्रज के समीप एक ट्रेलर ने पीछे से टेंपो को धक्का मार दिया. अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को धक्का मारा. घटना में अंबाटांड़ (करमा-रतवे) निवासी बाइक सवार शमीम अंसारी, असरूफुन निशा व सहजादी परवीन घायल हो गये. शमीम अंसारी अपनी बाइक से ओरमांझी चकला से अंबाटांड़ लौट रहा था. इसी बीच सड़क दुर्घटना हो गयी. इस घटना में टेंपो पर सवार नावाडीह चैनपुर निवासी रामप्रसाद महतो गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मालवाहन टेंपो से सदर अस्पताल भेजा गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर रामप्रसाद महतो व असरूफुन निशा को रिम्स रेफर किया गया. घटना के बाद ट्रेलर का चालक फरार हो गया.
दुर्घटना में चार घायल, दो रेफर
दुर्घटना में चार घायल, दो रेफर फोटो फाइल 13आर-जी व 13आर-एच-दुर्घटना के घायल.रामगढ़. फोरलेन कोठार ओवरिब्रज के समीप एक ट्रेलर ने पीछे से टेंपो को धक्का मार दिया. अनियंत्रित टेंपो ने बाइक को धक्का मारा. घटना में अंबाटांड़ (करमा-रतवे) निवासी बाइक सवार शमीम अंसारी, असरूफुन निशा व सहजादी परवीन घायल हो गये. शमीम अंसारी अपनी […]
