लीड) सरदार रमिंदर बने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान

लीड) सरदार रमिंदर बने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी चार मतों से विजयी चुनाव की घोषणा के बाद गुरुद्वारा पिरसर बोलो सो निहाल सत श्री अकाल से से गूंजा फोटो फाइल 13आर-बी-चुनाव परिणाम के बाद विजयी सरदार रमिंदिर सिंह गांधी अपने समर्थकों के साथ, 13आर-र्सी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराते चुनाव समिति के लोग, […]

लीड) सरदार रमिंदर बने रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी चार मतों से विजयी चुनाव की घोषणा के बाद गुरुद्वारा पिरसर बोलो सो निहाल सत श्री अकाल से से गूंजा फोटो फाइल 13आर-बी-चुनाव परिणाम के बाद विजयी सरदार रमिंदिर सिंह गांधी अपने समर्थकों के साथ, 13आर-र्सी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराते चुनाव समिति के लोग, 13आर-डी-92 वर्षीय सरदार प्रीतम सिंह को मतदान के लिए ले जाते उनके परिजन.रामगढ़. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामगढ़ के प्रधान पद के चुनाव में कड़े मुकाबले में सरदार रमिंदर सिंह गांधी दूसरी बार प्रधान चुने गये. उन्होंने सरदार बलजीत सिंह बेदी को चार मतों से पराजित किया. सरदार रमिंदर सिंह गांधी को 189 तथा सरदार बलजीत सिंह बेदी को 185 मत प्राप्त हुए. गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के 411 सिख मतदाताओं में से 377 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना के दौरान तीन मत को रद्द घोषित किया गया. विजयी उम्मीदवार को 14 अक्तूबर को गुरुद्वारा में सुबह के दीवान में अरदास के बाद प्रमाण प्रत्र प्रदान किया जायेगा. मतदान सुबह 8.30 बजे प्रारंभ हुआ थारामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान के लिए गुरुद्वारा परिसर में मतदान सुबह 8.30 बजे प्रारंभ हुआ था. मतदान दिन के 2.30 बजे समाप्त हुआ. दिन 3.30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई तथा लगभग 4.30 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी. चुनाव प्रभारी सरदार हरदीप सिंह होरा व चुनाव समिति के सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार मनवीर सिंह गुजराल, सरदार मंजीत सिंह भुसरी व सरदार नगेंद्रपाल सिंह गुजराल ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करायी.युवाओं समेत बुजुर्गों में भी था मतदान को लेकर उत्साहगुरुद्वारा प्रधान पद के चुनाव को लेकर इस बार के चुनाव में युवाओं में विशेष तौर पर उत्साह देखा जा रहा था. बड़ी संख्या में इस बार युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में चढ़ाये गये थे. युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया. मतदान स्थल पर बुजुर्गों को अपने परिजनों के सहायता से मतदान करते देखा गया. मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग 92 वर्षीय सरदार प्रीतम सिंह लोगों के बीच उत्सुकता के केंद्र बने हुये थे. उनके घर वाले उन्हें सहारा देकर गुरुद्वारा परिसर लाये तथा उन्होंने परिजनों के सहयोग से मतदान किया. चुनाव को लेकर गुरुद्वारा परिसर में पुलिस बल तैनात थाचुनाव को लेकर गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल को तैनात किया गया था. दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल मतदान प्रारंभ होने से पहले गुरुद्वारा पहुंच गयी थी. पुलिस बल चुनाव समाप्त होने के बाद जब विजयी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारा परिसर से निकलने तक तैनात रही. सरदार रमिंदर सिंह गांधी ने सिख संगत का आभार प्रकट कियारामगढ़ गुरुद्वारा का पुन: प्रधान चुने जाने पर सरदार रमिंदर सिंह गांधी ने रामगढ़ की साध संगत का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि वे साध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब व उससे संबंधित सभी संस्थाओं के उत्थान व प्रगति के लिए कार्य करेंगे. सरदार रमिंदर सिंह गांधी ने कहा कि पिछले सत्र की ही तरह इस बार भी साध संगत उन्हें अपना मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >