गोला : गोला पुलिस ने मनरेगा में 69 लाख रुपया घोटाला मामले में सप्लायर डीके स्टोन के संजय कुमार उर्फ देव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि प्रखंड में कार्यरत आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. उधर, इस मामले में गोला के तत्कालीन बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा पर भी मामला दर्ज है.
वे फिलहाल बेड़ो में पदस्थापित हैं. उधर, संजय की गिरफ्तारी के बाद अन्य नामजद आरोपी सोमवार को गोला प्रखंड कार्यालय में नहीं पहुंचे. बताया जाता है कि गोला बीडीओ पवन कुमार द्वारा गोला थाना में तत्कालीन बीडीओ किष्टो कुमार बेसरा, बीपीओ अबोध राम, नाजीर गुलाम रसुल, कंप्यूटर ऑपरेटर मंजर इमाम, संजय कुमार एवं डी के स्टोन के देव कुमार पर भी मामला दर्ज कराया है. फिलहाल ये सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
बताया जाता है कि गोला प्रखंड में मनरेगा योजना में बिना कार्य कराये हुए व्यापक पैमाने पर राशि की गड़बड़ी की गयी है. सप्लायर द्वारा लाभुकों से सामग्री गिराने के नाम पर 30 से 40 फीसदी कमीशन भी जबरन वसूली की गयी थी. इस मामले को जिले के उपायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की थी आैर जांच करायी थी. इसमें हेराफेरी का मामला उजागर हुआ था.
