लीड) फ्लैग-सैकड़ों समर्थकों के साथ सुखदेव भाजपा में शामिल हेडिंग-विकास भाजपा का मुख्य उद्देश्य : जयंत 12बीएचयू – 6 में सुखदेव को माला पहनाकर स्वागत करते जयंत, – 07 में समारोह में उपस्थित लोग, 8 में जयंत सिन्हा का स्वागत करते कार्यकर्ता भुरकुंडा.जेवीएम छोड़ चुके श्रमिक नेता सुखदेव प्रसाद सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने श्री प्रसाद व उनके समर्थकों को माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सुखदेव प्रसाद जैसे युवा व कर्मशील लोगों के पार्टी में जुड़ने से भाजपा और मजबूत होगा. कार्यक्रम का उदघाटन वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. सौंदा बस्ती के मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यकर्त्ता मिलन समारोह में शामिल हुए प्रमुख लोगों में राजू मल्होत्रा, मन्नू दास, रवि गिरि, असलम अंसारी, मेघन साव, कुलदीप उरांव, बैजनाथ महतो, झन्ना राम सोरेन, पालू पंचायत के मुखिया प्रेमनाथ महतो, चिंतामनी दास, रामप्रसाद बेदिया, संतोष कुमार, गीता बाउरी, शमीम, अर्जुन सहित दर्जनों लोग हैं.जर्जर आवास व सड़कों की होगी मरम्मत : जयंत वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है. केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार इस बात का प्रमाण है. देश और राज्य तेजी से विकास की राह पर चल पड़ा है. उन्होंने सीसीएल क्षेत्र में क्वार्टर व सड़कों की बदहाली पर कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में ऐसा नहीं चलेगा. बहुत जल्द इस क्षेत्र के कोयला कर्मी व आम लोग सड़क व आवास के मामले में धनी होंगे. सभी वर्गो को लेकर चल रहे हैं सीएम : मनीष हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने सीएम रघुवर दास की तारीफ करते हुए कहा कि वे सभी वर्गों को लेकर चल रहे हैं. मोदी जी से प्रेरित हो भाजपा से जुड़ा : सुखदेवसुखदेव प्रसाद ने भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल व उनके कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़ा हूं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास के नारे को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य एक कार्यकर्ता के रूप में करूंगा. आज विकास के लिए भाजपा को मजबूत बनाना जरूरी है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूमसमारोह में एसके क्लब उरीमारी, सांस्कृतिक केंद्र सौंदा बस्ती के बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसमें नागपुरी समेत हिंदी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक, कुंटु बाबू, बालेश्वर कुमार, सरस्वती देवी, दिनेश प्रसाद, राधेश्याम अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, राजेश्वर प्रसाद, दयानंद प्रसाद, रणवीर सिंह, बीरेंद्र सिन्हा, विनोद कुमार, प्रेमनाथ महतो, अनुज ठाकुर, शेखर कुमार, जगतार सिंह, बालेश्वर राम, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, संजय पाण्डेय, जेएन प्रसाद, धनेश प्रसाद, रवि प्रसाद, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे. वित्त मंत्री को सौंपा पत्रपतरातू प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसानों ने वित्त मंत्री जयंत सिन्हा को पत्र सौंपा है. मांग पत्र सौंपने वालों में हीरालाल महतो, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, बालेश्वर राम, हेमनाथ प्रसाद, दीपक कुशवाहा, मनीष कुमार, दीपक आदि शामिल हैं. स्वागत किया गयारिवर साइड झा मेडिकल चौक के समीप भाजपा के युवा नेता पिंकू झा के नेतृत्व में वित्त मंत्री जयंत सिन्हा का स्वागत किया गया. मौके पर रवि सिंह, डब्ल्यू पासवान, दिनेश साव, लक्ष्मी सिंह, शशिकांत सिंह, उत्तम सिन्हा, रविकांत सिंह, हरदेव प्रसाद, अरुण कुमार, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे.
लीड) फ्लैग-सैकड़ों समर्थकों के साथ सुखदेव भाजपा में शामिल
लीड) फ्लैग-सैकड़ों समर्थकों के साथ सुखदेव भाजपा में शामिल हेडिंग-विकास भाजपा का मुख्य उद्देश्य : जयंत 12बीएचयू – 6 में सुखदेव को माला पहनाकर स्वागत करते जयंत, – 07 में समारोह में उपस्थित लोग, 8 में जयंत सिन्हा का स्वागत करते कार्यकर्ता भुरकुंडा.जेवीएम छोड़ चुके श्रमिक नेता सुखदेव प्रसाद सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के […]
