...लीड) फ्लैग-डीसी ने की जिला समन्वय समिति के साथ बैठक

…लीड) फ्लैग-डीसी ने की जिला समन्वय समिति के साथ बैठक हेडिंग-मनरेगा कार्यों में तेजी लायें फोटो फाइल 12आर-डी-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार मनरेगा योजनाओें की समीक्षा की. […]

…लीड) फ्लैग-डीसी ने की जिला समन्वय समिति के साथ बैठक हेडिंग-मनरेगा कार्यों में तेजी लायें फोटो फाइल 12आर-डी-बैठक में उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ के उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडवार मनरेगा योजनाओें की समीक्षा की. मनरेगा योजनाओं के कार्य में सुस्ती देखते हुए उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सभी बीडीओ व बीपीओ को गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य में तेजी लाने को कहा. जो योजना पूरी हो चुकी है, उसका एमआइएस इंट्री करने को कहा. जो योजना पूरी होने की स्थिति में है, उसे विशेष प्राथमिकता दें. सामाजिक सुरक्षा के चार हजार लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान नहीं हो रहा है, वैसे लाभुकों का बीडीओ व सीओ तीन दिनों के अंदर भौतिक सत्यापन करा कर डीबीटी से भुगतान सुनिश्चित करायें. पूजा से पूर्व आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के मानदेय का भुगतान करें : उपायुक्त ने बताया कि जिले भर में कार्यरत आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं व सहायिका-सेविकाओं के मानदेय का भुगतान दुर्गा पूजा से पूर्व कर दिया जायेगा. उपायुक्त ने जिला महिला बाल विकास पदाधिकारी को ठोस कदम उठाने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >