रामगढ़ : गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा, रामगढ़ के प्रधान पद के लिए 13 अक्तूबर को मतदान किया जायेगा. 411 सिख मतदाता मतदान के माध्यम से गुरुद्वारा प्रधान का चयन करेंगे. मतदान 13 अक्तूबर को प्रात: 8.30 बजे प्रारंभ होकर दिन के 2.30 तक चलेगा. मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जायेगी.
चुनाव समिति के चेयरमैन सरदार हरदीप सिंह होरा ने बताया कि विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र 14 अक्तूबर को गुरुद्वारा में सुबह के दीवान में दी जायेगी. श्री होरा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति के अन्य सदस्य सरदार परमजीत सिंह चमन, सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार मंजीत सिह भुसरी, सरदार नगेंद्र पाल सिंह गुजराल व सरदार मनबीर सिंह गुजराल सहयोग प्रदान करेंगे.
दो उम्मीदवार हैं प्रधान पद के चुनाव मेंगुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार सरदार बलजीत सिंह बेदी व सरदार रमिंदर सिंह गांधी चुनाव मैदान में हैं. श्री बेदी को चुनाव चिह्न कलाई घड़ी छाप तथा श्री गांधी को चुनाव चिह्न गुलाब फूल छाप प्रदान किया गया है. दोनों उम्मीदवारों ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. उम्मीदवारों के समर्थकों को भी अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते देखा गया. देर रात तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
