पानी छिड़काव की मांग को लेकर सड़क जाम

पानी छिड़काव की मांग को लेकर सड़क जाम फोटो – 12 घाटो-2 सड़क जाम करते ग्रामीण घाटोटांड़. चरही -केदला मुख्य मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को ग्रामीणों ने बंजी गंझू टोला के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण कोयला परिवहन के साथ -साथ यात्री वाहनों […]

पानी छिड़काव की मांग को लेकर सड़क जाम फोटो – 12 घाटो-2 सड़क जाम करते ग्रामीण घाटोटांड़. चरही -केदला मुख्य मार्ग पर नियमित पानी छिड़काव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को ग्रामीणों ने बंजी गंझू टोला के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसके कारण कोयला परिवहन के साथ -साथ यात्री वाहनों का परिचालन तीन घंटे तक ठप रहा. सड़क निर्माण के कार्य में लगी क्वासिक कंपनी द्वारा सड़क पर पानी छिड़काव कराने के बाद रोड जाम हटाया गया. सड़क जाम आंदोलन में पंकज कुमार, मुकेश, राजू कुमार, विशाल करमाली, मोहरा तुरी, मेराज खान, मंजर खान, मनोज कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >