रामगढ़. झारखंड सरकार के मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि अगर मनरेगा में गड़बड़ी पायी जाये, तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज करायी जाये. प्राथमिकी संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों व संवेदकों पर दर्ज करायी जाये. घपला की गयी सरकारी राशि की रिकवरी की जाये.
उपायुक्त ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गोला प्रखंड में जांच के क्रम में 59 योजनाएं ऐसी पायी गयी, जिसमें पूर्व में निर्माण हो चुकी योजनाओं को दिखा कर 70 लाख रुपये का गबन कर लिया गया था. कार्रवाई करते हुए बीडीओ समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
