लीड के साथ) फ्लैग-पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हेडिंग-हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर नवमी व दशमी के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी बेस्ट पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जायेगाफोटो 11गिद्दी7-बैठक में उपस्थित बीडीओ, थाना प्रभारी व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर गिद्दी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश व गिद्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की. बैठक में दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए लोगों से अपील की गयी. बैठक में गिद्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि इस बार इलाके के बेस्ट दुर्गा पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. विधि व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा. शराबियों को पूजा पंडाल में घुसने नहीं दिया जायेगा और 21 व 22 अक्टूबर को इलाके में शराब की बिक्री नहीं होने दी जायेगी. बैठक में यशोदा देवी, राकेश कुमार सिंह, दासो मरांडी, चंद्रशेखर सिंह, लक्ष्मी देवी, नमीता कुमारी, देवचंद महतो, सैनाथ गंझू, सत्येंद्र सिंह, नेमन यादव, पी पांडेय, लखनलाल महतो, अब्दुल गनी, बसंत प्रसाद, महेंद्र कुमार दास, अनवर खान, इदू अंसारी, कृष्ण कुमार सिंह, दीपू अखौरी, जन्मेजय सिंह, मदनमोहन लाल, मोबिन अंसारी, राजबल्लभ सिंह, युगेश महतो, खुर्शीद आलम, तूफानी राम, पप्पू सिंह, सतीश कुमार, विकास सिंह, महमूद, जैनुल, सेराज, मुंशी महतो, गिद्दी थाना के बीके झा, सिदेश्वर ओझा, सतीश उरांव आदि उपस्थित थे.
लीड के साथ) फ्लैग-पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
लीड के साथ) फ्लैग-पूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हेडिंग-हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर नवमी व दशमी के दिन शराब की बिक्री नहीं होगी बेस्ट पूजा पंडाल को पुरस्कृत किया जायेगाफोटो 11गिद्दी7-बैठक में उपस्थित बीडीओ, थाना प्रभारी व अन्य गिद्दी(हजारीबाग). दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व को लेकर गिद्दी थाना परिसर […]
