राजू की हत्या की से गांव में सनसनी

राजू की हत्या की से गांव में सनसनी मांडू.संस्था अध्यक्ष राजू साव की हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गयी. गांव के ग्रामीण हरैया जंगल में शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा. मांडू निवासी सह डीआरएस संस्था अध्यक्ष राजू साव शुरू से ही मेघावी छात्र रह चुके […]

राजू की हत्या की से गांव में सनसनी मांडू.संस्था अध्यक्ष राजू साव की हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गयी. गांव के ग्रामीण हरैया जंगल में शव को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगा रहा. मांडू निवासी सह डीआरएस संस्था अध्यक्ष राजू साव शुरू से ही मेघावी छात्र रह चुके थे. राजू साव पटना में अपनी पढ़ाई पूरी कर अपनी मां के बदले सीसीएल कुजू क्षेत्र की तोपा परियोजना में नौकरी शुरू की थी. इसके बाद पुंडी परियोजना में भी कार्य किया. तेज रहने व विभागीय परीक्षा में अव्वल रहने पर उन्हें मैनेजर पद पर प्रमोशन मिला और वे बंगाल के रानीगंज में नौकरी कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >