लीड) फ्लैग-पूजा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक

लीड) फ्लैग-पूजा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक हेडिंग-जगह-जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे महिला पुलिस रहेगी तैनात फोटो फाइल : 11 चितरपुर डी बैठक में शामिल एसडीपीओ व अन्यरजरप्पा.जिला प्रशासन द्वारा रजरप्पा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है. रविवार को एसडीपीओ दीपक कुमार ने मंदिर में बैठक की. […]

लीड) फ्लैग-पूजा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक हेडिंग-जगह-जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे महिला पुलिस रहेगी तैनात फोटो फाइल : 11 चितरपुर डी बैठक में शामिल एसडीपीओ व अन्यरजरप्पा.जिला प्रशासन द्वारा रजरप्पा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है. रविवार को एसडीपीओ दीपक कुमार ने मंदिर में बैठक की. बैठक में गोला इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र मिश्रा, रजरप्पा थाना प्रभारी मुन्ना सिंह, गोला थाना प्रभारी राधेश्याम राम के अलावा मंदिर न्यास समिति के पुजारी शामिल हुए. बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि नवमी व दशमी को रजरप्पा मंदिर में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जायेगी. प्रत्येक श्रद्धालुओं पर पैनी नजर रखी जायेगी. स्टैंड से लेकर मुख्य मंदिर गेट, दुर्गा मंदिर, सूर्य मंदिर, लोटस मंदिर, दामोदर – भैरवी के किनारे सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. लोगों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस और अन्य पुलिस बल भी तैनात किये जायेंगे. जगह – जगह बैरियर भी लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होने पर कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ ने मंदिर क्षेत्र का मुआयना किया और कई दिशा निर्देश दिये. मौके पर जसबीर पंडित, सुभाशीष पंडा, अजय पंडा, असीम पंडा, अशेष पंडा, सुजीत पंडा, दीपक पंडा, सुबोध पंडा, रितेश पंडा, तापस पंडा, दीपांकर पंडा, लोकेश पंडा आदि शामिल थे.नवमी व दशमी को हजारों लोग पहुंचेंगे : रजरप्पा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर नवमी व दशमी के दिन हजारों लोगों की पहुंचने की संभावना है. बिहार, बंगाल सहित कई राज्यों से श्रद्धालु व साधक पहुंच कर हवन कुंडों में पूजा – अर्चना करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >