...रामगढ़ नगर परिषद में शामिल पंचायतों का अस्तत्वि समाप्त

…रामगढ़ नगर परिषद में शामिल पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हेडलाइन…पूर्ण व अपूर्ण पंचायत भवनों का क्या होगा रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है. नवगठित रामगढ़ नगर परिषद के क्षेत्रों को इससे अलग रखा गया है. रामगढ़ जिला के छावनी परिषद रामगढ़ के क्षेत्र से सटे सराउंडिंग क्षेत्र को नगर परिषद बनाया […]

…रामगढ़ नगर परिषद में शामिल पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हेडलाइन…पूर्ण व अपूर्ण पंचायत भवनों का क्या होगा रामगढ़. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है. नवगठित रामगढ़ नगर परिषद के क्षेत्रों को इससे अलग रखा गया है. रामगढ़ जिला के छावनी परिषद रामगढ़ के क्षेत्र से सटे सराउंडिंग क्षेत्र को नगर परिषद बनाया गया है. इस क्षेत्र में नगर परिषद के चुनाव की घोषणा अलग से होगी. नगर परिषद में रामगढ़, मांडू, पतरातू, दुलमी प्रखंड की कई पंचायत व गांव को शामिल किया गया है. इसमें से तो कई पंचायतों का गठन 2010 में किया गया था. नगर परिषद के गठन के साथ ही इन पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है. कई पंचायतों में पूर्ण अथवा अपूर्ण है पंचायत भवन पंचायत स्तर पर तमाम सुविधाओं को बहाल करने के लिए कई पंचायतों में भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. इसमें कई पंचायत भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है, तो कई पंचायतों में पंचायत भवन का कार्य अधूरा है. लेकिन इस पंचायत को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है. रामगढ़ प्रखंड के मरार, मुरार्मकला, मांडू प्रखंड के सांडी, बोंगावार, दिगवार आदि पंचायत भवन या तो पूर्ण हो चुका है अथवा निर्माण के अंतिम चरण है. नप में शामिल होने से इन पंचायत भवन की आगे क्या उपयोगिता होगी, तय नही है. हालांकि नगर परिषद में सभी शामिल पंचायतों के पंचायत भवन सहित अन्य सरकारी भवनों की सूची जिला को मुहैया करायी गयी है. हालात यह है कि वर्तमान में पंचायतों में बने अथवा अपूर्ण पंचायत भवन अब बेकार हो जायेंगे. देखना है कि सरकार इन भवनों के लिए क्या योजना बनाती है. नगर परिषद में शामिल पंचायत व गांव के नाम नगर परिषद में रामगढ़ प्रखंड के नौ पंचायतों को शामिल किया गया है. इसमें सिरका पूर्वी, सिरका पश्चिमी, अरगड्डा पूर्वी, अरगड्डा पश्चिमी, मरार, कैथा, कोठार, मुरार्मकला, छतरमांडू शामिल हैं. इसमें मुरार्मकला पंचायत के बुढ़ाखुखरा गांव को दोहाकातू पंचायत व छतरमांडू पंचायत के लोधमा गांव को कुंदरूकला पंचायत में शामिल किया गया है. मांडू प्रखंड के सांडी, बोंगावार, सेवटा, राउता, पोचरा, पैंकी, बुढाखाप, दिगवार, हाथमारा, मनुआ, फुलसराय, पतरातू प्रखंड के बरकाकाना, घुटूवा, चैनगड़ा, हेहल, उरलूंग, दुलमी प्रखंड के चाहा, कुरूम के पंचायत अथवा गांव को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >