राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत

राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायतरामगढ़. प्रखंड के मुर्राम पंचायत की कई महिलाएं शुक्रवार को छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय भवन में उपायुक्त से मिलीं. राशन कार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी की शिकायत की. उनका कहना था कि राशन कार्ड बनाने के लिए जो अर्हता सरकार द्वारा निर्धारित की गयी थी, उसे वे लोग पूरा करती […]

राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायतरामगढ़. प्रखंड के मुर्राम पंचायत की कई महिलाएं शुक्रवार को छत्तर मांडू स्थित समाहरणालय भवन में उपायुक्त से मिलीं. राशन कार्ड बनाने में हुई गड़बड़ी की शिकायत की. उनका कहना था कि राशन कार्ड बनाने के लिए जो अर्हता सरकार द्वारा निर्धारित की गयी थी, उसे वे लोग पूरा करती हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया. इस पर उपायुक्त ने कहा कि जिला भर में राशन कार्ड बंटवाया जा रहा है. कार्ड बंटने के बाद इसकी जांच की जायेगी. जो लोग अर्हता नहीं रखते हैं अौर उनका राशन कार्ड बन गया है, तो उसे रद्द किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि नया राशन कार्ड अब पंचायत चुनाव के बाद ही बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >