रेलकर्मी को घायल कियापतरातू.पतरातू डीजल शेड से कार्य कर लौट रहे रेलकर्मी बैजनाथ महतो को अज्ञात अपराधियों ने घायल कर दिया. घायल बैजनाथ महतो खलासी डीजल मैकेनिक डीजल शेड से फस्ट नाइट ड्यूटी कर घर जा रहा था. बैजनाथ महतो डीजल कॉलोनी हॉस्पीटल के समीप जब पहुंचा, तो वहां तीन–चार लोग उसकी साइकिल को रुकवा कर मारपीट करने लगे. भुक्तभोगी ने घायलावस्था में अपने सहकर्मी को फोन किया. इसके बाद उसे रेलवे अस्पताल में भरती कराया गया. सूचना मिलने पर डीजल शेड के डीएमइ मोहन राम, एडीएमइ एके आर्या, चंद्रशेखर, आरएन तिवारी आैर केके सिंह चौधरी वहां पहुंचे. रेलकर्मियों ने घटना को अंजाम देनेवालों की गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की जांच जीआरपी बरकाकाना की पुलिस कर रही है.
रेलकर्मी को घायल किया
रेलकर्मी को घायल कियापतरातू.पतरातू डीजल शेड से कार्य कर लौट रहे रेलकर्मी बैजनाथ महतो को अज्ञात अपराधियों ने घायल कर दिया. घायल बैजनाथ महतो खलासी डीजल मैकेनिक डीजल शेड से फस्ट नाइट ड्यूटी कर घर जा रहा था. बैजनाथ महतो डीजल कॉलोनी हॉस्पीटल के समीप जब पहुंचा, तो वहां तीन–चार लोग उसकी साइकिल को रुकवा […]
