आचार संहिता के पालन का नर्दिेश

आचार संहिता के पालन का निर्देशजीप सदस्य, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य अपना बैनर -पोस्टर हटा लेंफोटो – प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पंचायत सेवक के साथ बैठक कीसमाचार का फोटो फाइल 9 पी0टी0आर0 बी में बैठक करते बीडीओ व अन्य पतरातू.पतरातू प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने पंचायत सेवकों के […]

आचार संहिता के पालन का निर्देशजीप सदस्य, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य अपना बैनर -पोस्टर हटा लेंफोटो – प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने पंचायत सेवक के साथ बैठक कीसमाचार का फोटो फाइल 9 पी0टी0आर0 बी में बैठक करते बीडीओ व अन्य पतरातू.पतरातू प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने पंचायत सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में पंचायत सेवकों को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी दी गयी. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अाचार संहिता प्रभावी हो गयी है. जीप सदस्य, मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य अपना बैनर -पोस्टर हटा लें. वाहन में नेम प्लेट का प्रयोग व किसी भी योजना का शिलान्यास नहीं करेंगे. अाचार संहिता के अन्य नियमों का पालन करेंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. पतरातू प्रखंड में दूसरे चरण में मतदान होगा. इसमें 29 अक्तूबर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र पांच मेें निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जायेगा. 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक नॉमिनेशन करने का समय दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित किया गया है. 10 से 12 नवंबर तक नाम वापसी का समय निर्धारित है. 14 नवंबर से चुनाव चिह्न दिया जायेगा. प्रखंड में 28 नवंबर को मतदान सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा. प्रखंड में 430 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >