गरीबों को राशन कार्ड मुहैया करायें : देवकी नंदन9 चितरपुर जे…प्रदर्शन में शामिल भाकपा माले के लोग. गोला. भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि अमीरों का राशन कार्ड बनाया गया है जबकि गरीबों को इससे वंचित कर दिया गया है. यह गरीबों का अधिकार छीनने का प्रयास है. गरीबों को लाल कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन से भी वंचित रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से अमीरों को सरकारी सुविधाएं मिल रही है. अन्य वक्ताअों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से कई पंचायत के लोगों का दोहरा कार्ड बना दिया गया है. उधर बीडीओ का कहना था कि आचार संहिता लागू हो गया है. ऐसे में धरना-प्रदर्शन करना आचार संहिता का उल्लंघन है. मौके पर हीरालाल महतो, शमली देवी, रावो देवी, रामू कुमार, ललन राम बेदिया, शीला देवी, पानको देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
गरीबों को राशन कार्ड मुहैया करायें : देवकी नंदन
गरीबों को राशन कार्ड मुहैया करायें : देवकी नंदन9 चितरपुर जे…प्रदर्शन में शामिल भाकपा माले के लोग. गोला. भाकपा माले ने प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि अमीरों का राशन कार्ड बनाया गया है जबकि गरीबों को इससे वंचित कर दिया गया है. यह गरीबों का अधिकार छीनने का प्रयास […]
