पीला क्वार्टर बगरैयां में जलापूर्ति शुरू

पीला क्वार्टर बगरैयां में जलापूर्ति शुरू9 बीएचयू 6 में जलापूर्ति शुरू करते अभियंता उरीमारी. सीसीएल उरीमारी प्रोजेक्ट के बगरैयां पीला क्वार्टर में सीसीएल प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर जल संकट दूर कर दिया है. यहां एक सप्ताह से अधिक समय से जलापूर्ति बाधित थी. शुक्रवार को सिविल अभियंता डीएन प्रसाद ने कॉलोनी स्थित बोर होल […]

पीला क्वार्टर बगरैयां में जलापूर्ति शुरू9 बीएचयू 6 में जलापूर्ति शुरू करते अभियंता उरीमारी. सीसीएल उरीमारी प्रोजेक्ट के बगरैयां पीला क्वार्टर में सीसीएल प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर जल संकट दूर कर दिया है. यहां एक सप्ताह से अधिक समय से जलापूर्ति बाधित थी. शुक्रवार को सिविल अभियंता डीएन प्रसाद ने कॉलोनी स्थित बोर होल से पानी की आपूर्ति की शुरुआत की. बताया गया कि कॉलोनी के पास ही 2.5 लाख की लागत से पंप हाउस व बोर होल कराया गया है. इसके पानी को पास ही स्थित चार-चार हजार लीटर क्षमता की दो टंकी में स्टोर किया जायेगा. इसके माध्यम से कॉलोनी वासियों को पानी उपलब्ध कराया जायेगा.चेकपोस्ट कॉलोनी में जलसंकट बरकरारउरीमारी के ही चेकपोस्ट कॉलोनी वासियों ने बताया कि पांच दिन के अंतराल पर जलापूर्ति हो रही है. इससे काफी परेशानी हो रही है. अभियंता डीएन प्रसाद ने बताया कि कॉलोनी क्षेत्र लंबा है व क्वार्टर अप-डाउन में बने हुए हैं. जिस कारण इस डबल स्टोरी कॉलोनी में जलापूर्ति व उसके प्रेशर पर असर पड़ता है. श्री प्रसाद ने बताया कि दमोदर नद के पानी का स्रोत दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ गया है. डोजर व जेसीबी लगा कर धारा को सप्लाई मोटर की ओर लाया जा रहा है. अभियंता ने बताया कि कॉलोनी में कई लोगों ने पानी आपूर्ति के लिए लगे वॉल्व को चहारदीवारी के अंदर कर लिया है. जिस कारण पानी चलाने में परेशानी होती है. इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. कॉलोनी में 60 हजार की लागत से पंप फाउंडेशन का काम कराया जायेगा. इधर, कॉलोनी वासियों ने जलापूर्ति में सुधार की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >