संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां बढ़ी जिप के लिए डाड़ी प्रखंड में दोनों सीट अनारक्षित है, कई लोग आजमा सकते हैं किस्मत जिप व मुखिया उम्मीदवारी को लेकर है गहमागहमी, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए लोगों में नहीं है उत्साहगिद्दी(हजारीबाग). पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है. डाड़ी प्रखंड में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी है. संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां बढ़ गयी है. लोगों ने गांव व पंचायत का दौरा शुरू कर दिया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खड़े होने वाले कई उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं. कुछ ऐसे हैं, जो चुनाव मैदान में अब उतरने की योजना बना रहे हैं. डाड़ी प्रखंड में चुनाव प्रथम चरण में है. प्रखंड में इस बार सबसे ज्यादा गहमागहमी जिप सदस्य उम्मीदवारी को लेकर है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रखंड में जिप सदस्य के लिए अब तक 30-40 लोगों के नाम उम्मीदवार के रूप में सामने आ चुके हैं. प्रखंड में इस बार दो जिप सदस्य निर्वाचित होंगे. मुखिया उम्मीदवारी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवारी को लेकर यहां ज्यादा उत्साह लोगों में नहीं है. डाड़ी प्रखंड में मतदाताओं की संख्या 49हजार 316 है. पिछले चुनाव के तुलना में लगभग दो हजार मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है. डाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर छह में सबसे कम मतदाता 106 तथा गिद्दी ख पंचायत के वार्ड नंबर छह में सबसे अधिक मतदाता 621 है. डाड़ी प्रखंड में इस बार 155 बूथ केंद्र बनाये जायेंगे. डाड़ी प्रखंड में सभी मतदान केंद्र संवेदनशील व अतिसंवेदनशील है. डाड़ी प्रखंड में जिप के लिए दोनों सीट अनारक्षित है. इस वजह से अधिकांश लोग अपनी किस्मत चुनाव में आजमाने के फिराक में हैं. जिप के लिए डाड़ी भाग एक में छह पंचायत तथा डाड़ी भाग दो में आठ पंचायत शामिल किया गया है. डाड़ी भाग एक में 74 मतदान केंद्र है और मतदाताओं की संख्या 23677 है. भाग दो में 81 मतदान केंद्र है और मतदाताओं की संख्या 25639 है. जिप के लिए दोनों सीट पर संभावित उम्मीदवारों की लंबी सूची है. पिछले कुछ माह से कई उम्मीदवार अपनी जमीन तैयार करने में जुटे हुए हैं. कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो उनकी हर चाल व रणनीति पर नजर रखे हुए हैं. जिप सदस्य के लिए विभिन्न राजनीतिक दल के कई केंद्रीय, जिला व प्रखंड स्तर के नेता चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है.
संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां बढ़ी
संभावित उम्मीदवारों की गतिविधियां बढ़ी जिप के लिए डाड़ी प्रखंड में दोनों सीट अनारक्षित है, कई लोग आजमा सकते हैं किस्मत जिप व मुखिया उम्मीदवारी को लेकर है गहमागहमी, पंसस व वार्ड सदस्य के लिए लोगों में नहीं है उत्साहगिद्दी(हजारीबाग). पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है. डाड़ी प्रखंड में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गयी […]
