अग्रसेन जयंती महोत्सव में बैलून व डांस प्रतियोगिता फोटो फाइल 9आर-ए-जंपिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं रामगढ़. अग्रवाल समाज रामगढ़ के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के माैके पर शुक्रवार को मारवाड़ी धर्मशाला में कई प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शुक्रवार को जंपिंग एंड पंपिंग बैलून तथा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जंपिंग एंड पंपिंग बैलून कार्यक्रम की संयोजिका संगीता बुधिया व डांस प्रतियोगिता की संयोजिका आशा चौधरी थीं. इनके निर्देश में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जंपिंग व पंपिंग बैलून प्रतियोगिता केवल महिलाओं व 10 वर्ष से ऊपर की लड़कियों के लिए था. डांस प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) में नर्सरी से कक्षा तीन व सीनियर वर्ग में कक्षा चार से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. माैके पर सिंपल बेरलिया, सुमन गोयल, रीता अग्रवाल, आशा चौधरी, पिंकी अग्रवाल, संगीता बुधिया, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद थे. महोत्सव का समापन 13 अक्तूबर को होगा
अग्रसेन जयंती महोत्सव में बैलून व डांस प्रतियोगिता
अग्रसेन जयंती महोत्सव में बैलून व डांस प्रतियोगिता फोटो फाइल 9आर-ए-जंपिंग प्रतियोगिता में भाग लेतीं महिलाएं रामगढ़. अग्रवाल समाज रामगढ़ के तत्वावधान में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के माैके पर शुक्रवार को मारवाड़ी धर्मशाला में कई प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शुक्रवार को जंपिंग एंड पंपिंग बैलून तथा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया […]
