लीड) फ्लैग-पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, डीसी ने कहा बिना अनुमति की राजनीतिक व धार्मिक रैली नहीं होगी फोटो फाइल 9आर-बी-पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते उपायुक्त व मौजूद एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़. जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होना है. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन से पत्रकार सम्मेलन किया. पत्रकार सम्मेलन में उपायुक्त ने बताया कि रामगढ़ जिले में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता व धारा 144 लागू कर दी गयी है. किसी तरह धार्मिक व राजनीतिक रैली व अन्य कार्यक्रम बिना एसडीओ की अनुमति के नहीं होंगे. दशहरा व मुहर्रम का जुलूस भी बिना प्रशासनिक निर्देश के नहीं निकाले जायेंगे. उपायुक्त ए दोड्डे व एसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला भर में पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद है. चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की जायेगी. निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया जायेगा.तीन चरणों में होगा मतदान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम चरण में चितरपुर, दुलमी व गोला प्रखंड में चुनाव होगा. इसके लिए सूचना का प्रकाशन 23 अक्तूबर को किया जायेगा. 26 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक दिन के 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन लिया जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्तूबर को होगी. नाम वापसी चार नवंबर तक होगी. चुनाव चिह्न का आवंटन पांच नवंबर को तथा मतदान 22 नवंबर को होगा. दूसरे चरण में पतरातू व रामगढ़ प्रखंड में चुनाव होगा. इस चरण में नामांकन 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक लिया जायेगा. नामांकन पत्रों की जांच छह नवंबर को होगी. नाम वापस 10 से 12 नवंबर तक लिया जा सकेगा. 14 नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन तथा 28 नवंबर को मतदान होगा. तीसरे चरण में मांडू प्रखंड में चुनाव होगा. इसमें नामांकन छह नवंबर से 12 नवंबर तक, नामांकन पत्रों की जांच 14 से 16 नवंबर तक तथा नाम वापसी की तिथि 18 व 19 नवंबर है. चुनाव चिह्न का आवंटन 20 नवंबर को होगा. मतदान पांच दिसंबर को होगा. मतगणना 13 दिसंबर को होगीरामगढ़ जिला में तीन चरणों में पंचायत चुनाव होंगे. तीनों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 13 दिसंबर को होगी. मतगणना के लिए रामगढ़ कॉलेज का चयन किया गया है. रामगढ़ महाविद्यालय में वज्रगृह होगा तथा 13 दिसंबर को मतगणना होगी.
लीड) फ्लैग-पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, डीसी ने कहा
लीड) फ्लैग-पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, डीसी ने कहा बिना अनुमति की राजनीतिक व धार्मिक रैली नहीं होगी फोटो फाइल 9आर-बी-पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते उपायुक्त व मौजूद एसपी व अन्य अधिकारी.रामगढ़. रामगढ़. जिला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होना है. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त ए दोड्डे व […]
