राज्य पिछड़ा आयोग की टीम ने ली जानकारी

राज्य पिछड़ा आयोग की टीम ने ली जानकारीमुसलिम समुदाय के मल्लिक के संबंध में पूछताछ कीफोटो फाइल 9आर-डी-बैठक करते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व अन्यरामगढ़. राज्य पिछड़ा आयोग की टीम शुक्रवार को रामगढ़ परिसदन पहुंची. माैके पर टीम ने जिले में मुसलिम समुदाय के मल्लिक के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. दल में […]

राज्य पिछड़ा आयोग की टीम ने ली जानकारीमुसलिम समुदाय के मल्लिक के संबंध में पूछताछ कीफोटो फाइल 9आर-डी-बैठक करते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व अन्यरामगढ़. राज्य पिछड़ा आयोग की टीम शुक्रवार को रामगढ़ परिसदन पहुंची. माैके पर टीम ने जिले में मुसलिम समुदाय के मल्लिक के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली. दल में आयोग के अध्यक्ष अरुण कश्यप, शफीक अंसारी व कमल जॉन लकड़ा शामिल थे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरुण कश्यप ने बताया कि मुसलिम समुदाय के मल्लिक जाति के लोगों द्वारा राज्य पिछड़ा आयोग में आवेदन दिया था कि राज्य भर में जो मुसलिम मल्लिक हैं. उनलोगों को बैकवर्ड क्लास टू का दर्जा दिया जाना चाहिए. मल्लिक जाति की आर्थिक-शैक्षणिक-सामाजिक स्थिति की जानकारी ली गयी. आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने मल्लिक जाति के लोगों से मिल कर जानकारी ली. बताया गया कि जानकारी मिली कि इस जाति के सबसे अधिक लोग चितरपुर में रहते हैं. इसके बाद दल के लोग निरीक्षण करने चितरपुर चले गये. इस दौरान परिसदन में बड़ी संख्या में जिला भर के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >