कुर्रा में दो दिवसीय जिउतिया मेला 10 को

कुर्रा में दो दिवसीय जिउतिया मेला 10 कोगिद्दी(हजारीबाग). जिउतिया मेला को लेकर कुर्रा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि कुर्रा गांव में 10 अक्तूबर को जिउतिया पूजा सह दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जायेगा. 11 अक्तूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बैठक में जिउतिया मेला […]

कुर्रा में दो दिवसीय जिउतिया मेला 10 कोगिद्दी(हजारीबाग). जिउतिया मेला को लेकर कुर्रा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि कुर्रा गांव में 10 अक्तूबर को जिउतिया पूजा सह दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जायेगा. 11 अक्तूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बैठक में जिउतिया मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मेला को लेकर कमेटी गठित की गयी. इसमें अध्यक्ष सचिन गंझू, सचिव गिरधारी गंझू, सह सचिव राजेश गंझू व कोषाध्यक्ष देवन गंझू चुने गये. बैठक में परमेश्वर गंझू, अमृत गंझू, गणेश गंझू, जोधन गंझू, रति गंझू, राजकुमार गंझू, चंद्रीका गंझू, उमेश गंझू, प्रणीत गंझू, गणेश गंझू, भादे गंझू, सुरेश गंझू, जगदीश तुरी, रमेश तुरी, दिलीप गंझू, विजय महतो, कालीचरण महतो, राजेश मांझी, गाजा गंझू, कैला गंझू, परमेश्वर ठाकुर, मनोज ठाकुर, अखलेश ठाकुर, वासुदेव गंझू, वीरू गंझू, चंद्रदेव, इंद्रदेव, किटा, सोमर तुरी, अनिल उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >