मोरचा का प्रचार रथ रवाना

मोरचा का प्रचार रथ रवाना रामगढ़. डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर 12 अक्तूबर को रांची में झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में वैश्य-पिछड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को गांधी चौक से प्रचार रथ रवाना किया गया. मोरचा के जिलाध्यक्ष रामदेव प्रसाद ने […]

मोरचा का प्रचार रथ रवाना रामगढ़. डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर 12 अक्तूबर को रांची में झारखंड वैश्य संघर्ष मोरचा के तत्वावधान में वैश्य-पिछड़ा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को गांधी चौक से प्रचार रथ रवाना किया गया. मोरचा के जिलाध्यक्ष रामदेव प्रसाद ने झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया. प्रचार रथ के माध्यम से 12 अक्तूबर को स्वामी सहजानंद चौक स्थित स्वागतम हॉल में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की जायेगी. प्रचार रथ पर डॉ आरएन प्रसाद, गुलाब प्रसाद साहू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, भगवान गुप्ता, उमाशंकर जायसवाल प्रचार करेंगे. मौके पर रामदेव प्रसाद, राजकुमार शर्मा, बद्री विश्वकर्मा, नरेश सोनी, चंद्रिका प्रसाद वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >